फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smoky truck

धू-धूकर जलने लगा खड़ा ट्रक

Fri, 26 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Smoky truck
डुमरियागंज में खीरामंडी के पास धू-धूकर जलता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। नेपाल में सामान गिराकर लौटा ट्रक शुक्रवार को अचानक धू-धूकर जलने लगा। यह हादसा डुमरियागंज खीरामंडी के पास हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोंडा के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के रमवापुर गांव का ट्रक ड्राइवर सुभाषचंद्र यादव शुक्रवार की सुबह सहजनवां के गीडा औद्योगिक क्षेत्र से आयरन डेस्क लादकर नेपाल के भैरहवां गया हुआ था। वहां से माल उतारकर वह वापस आते समय शाम करीब 3 बजे नगर के खीरामंडी चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने रुक गया। ट्रक खड़ा कर सुभाष एक मोटर पार्ट की दुकान पर बकाया रुपया देने चला गया।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धूकर जलने लगा। बीच सड़क ट्रक जलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के एसआई रविकांत मणि ने बताया कि घटना घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग कैसे व किन परिस्थितियों में लगी इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed