फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Skilled artisans will get work in government offices

कुशल कारीगरों को सरकारी कार्यालयों में मिलेगा काम

Wed, 06 Jul 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Skilled artisans will get work in government offices
कुशल कारीगरों को सरकारी कार्यालयों में मिलेगा काम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कुशल कारीगरों को अब सेवा मित्र एप के माध्यम से सरकारी कार्यालयों में काम मिलेगा। सेवायोजन कार्यालय के सेवामित्र पोर्टल एप के माध्यम में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। अब इसमें प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सुरेश चंद्रा ने आदेश जारी किया है कि सरकारी कार्यालय में उपकरणों के खराब होने पर सेवामित्र पोर्टल के माध्यम से कार्य कराया जाएगा।
सेवा मित्र एप के माध्यम से सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्रों (कारीगर) को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसमें घरेलू उपकरणों में खराबी आने पर एप के जरिए संपर्क किया जाता है। सेवायोजन कार्यालय से पंजीकृत सेवा प्रदाता एवं सेवामित्र की सेवाएं लेने में सुरक्षा की गारंटी है, जबकि विभिन्न कार्यों के लिए दर भी निर्धारित की गई है। सेवायोजन कार्यालय में जिले में छह सेवा प्रदाता एवं सेवा मित्रों का पंजीयन किया गया है। उन्हें कार्य भी मिलने लगा है।
विज्ञापन

शासनादेश के अनुसार, जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बुधवार को जारी आदेश में निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालय में एसी, कूलर, पंखे आदि उपकरणों में खराबी आने पर सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से ही कार्य कराया जाए। इससे कुशल कारीगरों को रोजगार मिलेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय मिथिलेश मिश्र ने बताया कि सेवा मित्र पोर्टल एवं एप के माध्यम से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं और युवाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। इसमें दरें निर्धारित कर दी गई हैं। यदि किसी सेवा प्रदाता या सेवा मित्र ने समय पर कार्य नहीं किया तो आवेदक बुकिंग निरस्त कर सकता है। सेवा प्रदाताओं, सेवा मित्रों के निर्धारित समय पर बेहतर कार्य करने की प्रतिस्पर्धा होगी, ताकि लोग उन्हें ज्यादा पसंद करें। हर किसी को सेवा मित्र एप डाउनलोड करना चाहिए। यह सुविधाजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed