फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six BEOs notice on slow progress of nominations

Siddharthnagar News: नामांकन की धीमी प्रगति पर छह बीईओ को नोटिस

Sun, 05 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 05 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Six BEOs notice on slow progress of nominations

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ सभागार में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में नामांकन, पीएम श्री स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने लापरवाही पर नाराजगी जताई और नामांकन की धीमी प्रगति वाले छह खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने पीएम श्री स्कूल फेज-1 और फेज-2 में शेष मानकों (गैप्स) को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, निपुण लक्ष्य की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराने और मुख्यमंत्री मॉडल व अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में नामांकन की समीक्षा के दौरान जोगिया, इटवा, डुमरियागंज और खुनियांव ब्लॉक में अपेक्षा से कम प्रगति मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कम नामांकन पर बांसी, मिठवल और बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण और दिव्यांग शौचालयों के निर्माण की समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके कार्यों को शीघ्र हैंडओवर कराने को कहा। डीएम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त डॉरमेट्री, कंप्यूटर लैब सहित अन्य निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा पीएम श्री स्कूलों का टीम गठित कर सघन निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स से नियमित विद्यालय निरीक्षण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 44,974 बच्चों का नामांकन हुआ है, इसमें और तेजी लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed