फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sisters and daughters are unsafe in the hotel here

सावधान : यहां के होटल में असुरक्षित हैं बहन-बेटियां

Thu, 28 Dec 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sisters and daughters are unsafe in the hotel here
सिद्धार्थनगर। शहर के होटल और लॉज में सुरक्षा की गारंटी नहीं है। यदि आपसे चूक हुई तो वहां बहन बेटियों के साथ कुछ भी हो सकता है। शहर के होटल संचालक के भाई को सात की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश करते हुए पकड़ा गया तो सुरक्षा की पोल खुल गई। पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे भेजा तो होटल, रेस्टोरेंट में सुरक्षा पर चर्चा होने लगी है। होटल के मुख्य गेट को छोड़ दें तो गैलरी और अन्य प्वाइंट पर कैमरे नहीं लगे हैं। वह इसलिए अगर होटल व रेस्टोरेंट पर कुछ हो तो उसका साक्ष्य न मिले।
विज्ञापन

शहर में तीन किलोमीटर के दायरे में फैले शहर में पिछले दो साल से होटल और रेस्टोरेंंट तेजी से खुल रहे हैं। सुरक्षा की बात करें तो यहां पर किसी होटल में सिक्योरिटी की कोई व्यवस्था नहीं है। सिक्योरिटी के नाम पर एक सीसी कैमरा लगाए हैं, लेकिन वह भी अपने हिसाब से। जहां जरूरत है, कैमरे नहीं लगे हैं। केवल दिखाने का कैमरे हैं इसलिए यहां पर किसी के साथ कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन

नगर के एक बड़े होटल संचालक का भाई होटल में खाना खाने गए एक परिवार की छह वर्षीय बेटी को लिफ्ट में लेकर जाकर दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। तभी मामले की जानकारी हुई और पकड़ में आ गया। पुलिस ने पीड़ित पीडि़त की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास,पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया आरोपी जावेद अहमद निवासी अलीदापुर को ईदगाह बेलसड़ आजाद नगर से मंगलवार को दबोचकर जेल भेज दिया है। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। वह न तो होटलों का नियमित चेकिंग कर रही है, न रजिस्टर देखती है। इस मामले में थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि होटलों की नियमित जांच की जाती है। होटलों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed