{"_id":"640cc29f286dc9a571054107","slug":"sir-grandfather-had-given-the-house-now-being-evicted-siddharthnagar-news-c-7-1-81696-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब! नाना ने दिया था घर, अब किया जा रहा बेदखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब! नाना ने दिया था घर, अब किया जा रहा बेदखल
Sat, 11 Mar 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाने में शनिवार को नायब तहसीलदार महबूब आलम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह मामले आए। अधिकतर जमीन विवाद के थे। इस दौरान तीन मामलों का निपटारा कर दिया गया।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढनी के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर की गुडिय़ा ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नानी उसे घर से बेदखल कर रही हैं, जबकि वह घर उसके नाना ने उसकी की गई सेवा से खुश होकर दिया था। महिला के मुताबिक, वह अपने पति व बच्चों के साथ दस वर्ष से बढ़नी के वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में अपने नाना व नानी के घर में रह रही है। वह दोनों की सेवा कर रही थी। उसके नाना उसकी सेवा पर खुश होकर उसे उस घर को दे दिया था। एक वर्ष पहले उसके नाना रामनेवास चौरसिया का निधन हो गया। उसके बाद उसकी नानी चिनका देवी दो माह तक उसके पास रहीं और दो माह बाद वह अपने भाई के पास रहने चली गईं। पहले तो नानी के भाई ने कई बीघे खेत का बैनामा करवा लिया। उसके बाद नानी अपने भाई के कहने पर उसे बढ़नी स्थित घर से निकाल रही हैं। दूसरी तरफ, चिनका देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद उसकी नातिन ने उसकी सेवा करने से मना कर दिया और वह अपने भाई के घर रहने लगी। वह घर मेरे पति का है और उस पर मेरा हक है।
इस दौरान मौजूद नायब तहसीलदार महबूब आलम व एसएचओ छत्रपाल सिंह ने दोनों को न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी। इसी दौरान बढ़नी श्मशान घाट की जमीन पर शवदाह गृह के निर्माण को तब तक रोकने के लिए निवेदन किया, जब तक श्मशान घाट पर किए गए अवैध कब्जे को हटा न दिया जाए। नायब तहसीलदार ने राजस्व टीम से पैमाइश करवाने का निर्देश भी दिया। इस दौरान बढ़नी चौकी प्रभारी बृजेश सिंह, रामगति, भाजपा नेता राजू शाही, लेखपाल अरविंद चौबे, पंचमलाल पटेल, दिवाकर चौधरी, नजीर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।