{"_id":"61c360b5986cc3753a14b794","slug":"siddharthnagar-winner-sant-kabirnagar-second-siddharthnagar-news-gkp420875137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर विजेता, संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर विजेता, संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
मंडलीय बेसिक खेल प्रतियोगिता कुश्ती में दमखम दिखाते खिलाड़ी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर विजेता, संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर
25वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
सिद्धार्थनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 25वीं मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिन बुधवार को फाइनल में मेजबान जिला सिद्धार्थनगर 471 अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहा। संतकबीरनगर 361 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा। जबकि 170 अंक के साथ बस्ती तृतीय स्थान पर रहा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय हल्लौर प्रथम रहा। डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर के फरहान हैदर ने 50, 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर चैंपियन बने। बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नंदौर मेंहदावल संतकबीरनगर की चांदनी ने 50 और 100 मीटर दौड़ में प्रथम व 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान कर चैंपियन बनीं। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटवा भरतपुर बस्ती के अब्दुल रहीम ने 100 व 200 मीटर दौड़ व लंबीकूद में प्रथम स्थान हासिल किया। जिम्नास्टिक प्राथमिक स्तर में सिद्धार्थनगर की टीम अव्वल रही। उपविजेता संतकबीरनगर की टीम रही। मंगलवार की रात्रि कालीन सत्र में समूह गान, एकांकी, अंत्याक्षरी में सिद्धार्थनगर की टीम का दबदबा रहा और संतकबीरनगर की टीम द्वितीय रही।
‘ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है’
सांसद के प्रतिनिधि व पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच दिलाने के ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। एडी बेसिक डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल बहुत आवश्यक है। सभी बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया होगा, लेकिन जीत सभी को नहीं मिलती है। हार हमें आगे बढ़ने की सीख देती है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, राधेरमण त्रिपाठी, इंद्रसेन सिंह, सुधाकर मिश्र, आदित्य शुक्ला, पंकज त्रिपाठी, अभय सिंह, रेनुमणि, शिवपाल सिंह, देवेंद्र यादव, लालजी यादव, हरिशंकर सिंह, कृपाशंकर पांडेय, रामसेवक गुप्ता, कलीमुल्लाह, मुस्तन शेरूल्लाह, मौजूद थे।