{"_id":"6aecc9e9f21f7f39ff041a53","slug":"siddharthnagar-news-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-gujarat-body-arrives-in-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-167743-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गुजरात में संंदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव पहुंचा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गुजरात में संंदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव पहुंचा शव
Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
- गोल्हौरा पाठक गांव का निवासी था युवक, दो नवंबर की रात हुई थी घटना
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोल्हौरा पाठक गांव निवासी युवक की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो नवंबर की रात हुई घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव बृहस्पतिवार को पैतृक गांव पहुंचा। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
गोल्हौरा पाठक निवासी पिंकू पाठक (33) पुत्र कपिल देव पाठक की शादी खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार के पास स्थित वारी गांव निवासी नीलू से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि नीलू के मायके वाले लंबे समय से गुजरात में रहकर कारोबार करते हैं। वर्तमान में नीलू भी दोनों बच्चों के साथ गुजरात में रह रही थी।
परिजन के अनुसार, नवरात्र से पहले पिंकू रोजी-रोजगार के सिलसिले में मुंबई गया था। वहां से वह पत्नी और बच्चों से मिलने गुजरात पहुंचा था। इसी दौरान दो नवंबर की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुजरात में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन
गोल्हौरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना गुजरात में हुई है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।