{"_id":"68dad65e36bd172dd90c68bb","slug":"siddharthnagar-news-youth-danced-on-tilaks-batting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-145620-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तिलक की बल्लेबाजी पर नाच उठे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तिलक की बल्लेबाजी पर नाच उठे युवा
Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर वन विभाग कॉलोनी के भारत की जीत के बाद जश्न मनाते युवा। संवाद
सिद्धार्थनगर। भारत व पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप का फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण शहर से लेकर गांव तक में देखा गया। इसमें भारत के पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौंवीं बार एशिया कप का फाइनल मुकाबला जीतने पर जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान तिलक वर्मा की बल्लेबाजी और गेंदबाज कुलदीप यादव के फिरकी पर युवा उत्साह व खुशी से नाच उठे।
भारत-पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए जिले के लोग पहले से ही उत्साहित थे। कई जगहों पर सार्वजनिक रूप से मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। शहर के वनविभाग काॅलोनी के उसका मार्ग पर सबसे अधिक युवा मां दुर्गा पंडाल के पास मैच देखने के लिए मौजूद रहे। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। इसके बाद, भारतीय टीम ने बल्लेबाजी शुरू की।
अंतिम ओवर तक हुए रोमांचक मुकाबले में रिंकू सिंह ने चौके के साथ भारत को जीत दिलाई। मैच का शहरवासियों ने जमकर आनंद लिया। शहर से लेकर कस्बों में लोगों ने इसका खूब मजा लिया।
विज्ञापन
भारतीय टीम की जीत के बाद युवाओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान सोनू वरुण, राकेश कसौधन, मनीष, विशाल, राधवेंद्र, शनि यादव, प्रकाश, अभिषेक गुप्ता, दिव्यांश, मुकेश, शैलेष ने जीत की खुशी जाहिर की।