{"_id":"68cd9a177f66fad0b101830d","slug":"siddharthnagar-news-young-man-dies-after-drowning-in-canal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144950-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहर में डूबने से युवक की मौत
Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के घोड़ीपार गांव में बृहस्पतिवार की रात नहर में डूबने से गोपाल यादव (40) की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आशंका जाहिर की जा रही है कि पैर फिसलने से नदी में गिरा होगा।
जानकारी के अनुसार, घोड़ीपार गांव निवासी 40 वर्षीय गोपाल यादव गांव के करीब बह रही नहर के निकट रात लगभग आठ बजे किसी काम से गया था। इतने में वह फिसल कर नहर में चला गया और डूब गया। जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोगों ने उसे नहर से निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में कोतवाल गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद