{"_id":"6adf8f11dc4fbd0bac0ea15d","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167133-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Mon, 26 Oct 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
- हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, अधिकारों के प्रति किया जागरूक
डुमरियागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को भवानीगंज कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को बहू-बेटी कार्यक्रम के उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग या पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी। इसके अलावा एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन
टीम ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान मिशन शक्ति टीम के शिव प्रकाश शुक्ल, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल किरन यादव मौजूद रहीं।