{"_id":"6adf905b47efb5158609d2e5","slug":"siddharthnagar-news-woman-falls-from-passenger-train-admitted-to-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167157-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैसेंजर ट्रेन से गिरी महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैसेंजर ट्रेन से गिरी महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mon, 26 Oct 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
चिल्हिया। चिल्हिया के पास आउटर सिग्नल पर सोमवार को नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन से एक महिला अचानक नीचे गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला की मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 55039 नरकटियागंज पैसेंजर सोमवार को चिल्हिया के पास आउटर सिग्नल से गुजर रही थी। इसी दौरान एक महिला अचानक ट्रेन से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा तो मदद के लिए पहुंचे और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
पूछताछ के दौरान महिला की पहचान अफसाना (32) पत्नी इसरार, निवासी ग्राम भिटपरा, थाना लोटन के रूप में हुई। फिलहाल महिला ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरी, इसका पता नहीं चल सका है।