{"_id":"69404877a01f0e686a0dc2d9","slug":"siddharthnagar-news-voters-upset-with-wrong-mapping-hand-over-a-letter-to-sdm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149916-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गलत मैपिंग से मतदाता परेशान एसडीएम को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गलत मैपिंग से मतदाता परेशान एसडीएम को सौंपा पत्रक
Mon, 15 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
लोटन। विकास खंड लोटन विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अंतर्गत ग्राम पंचायत अमहट प्रधान मंजू व ग्राम पंचायत भरमी की प्रधान शबनम खातून ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समस्याओं को लेकर एसडीएम नौगढ़ को प्रार्थना पत्र सौंपा।
अवगत कराया कि राजस्व ग्राम बैरवास और अहिरावल का वर्तमान बूथ संख्या 188 व 189 पूर्व माध्यमिक विद्यालय अहिरावल है जो कि पूर्व का बूथ संख्या 122 का सपही में था। बीएलओ के द्वारा एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन करने पर भाग संख्या 122 डालने पर एकडेगवा दिखा रहा है। ग्रामवासियों में डर है कि कहीं उनका फॉर्म रिजेक्ट न हो जाए। दोनों गांव के लोगों काफी परेशान है। मैपिंग कराने के लिए उपजिलाधिकारी नौगढ़ से गुहार लगाई थी, लेकिन अभी तक सही नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने भी उच्च अधिकारियों से इसे सही कराने की मांग की है।
इस संबंध में एसडीएम कल्याण सिंह मौर्या का कहना है प्रार्थना पत्र मिला है। अतिशीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।