{"_id":"6afb3c708059cb1caa0cc40e","slug":"siddharthnagar-news-two-sides-clash-over-a-land-dispute-five-individuals-booked-for-disturbing-the-peace-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168251-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, पांच का शांति भंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में आमने-सामने आए दो पक्ष, पांच का शांति भंग में चालान
Mon, 16 Nov 2026 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
- गोरया और नबेलवा गांव में दो पक्षों के बीच चल रहा था विवाद
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
इटवा। जमीन के विवाद को लेकर दो गांवों में चल रही तनातनी के बीच पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है। सोमवार को विवाद की सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस ने गोरया और नबेलवा गांव से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के गोरया और नबेलवा गांव में अलग-अलग जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आए दिन आमने-सामने आ जाते थे। सोमवार को भी विवाद की स्थिति बनने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोरया गांव से छोटेलाल गौतम, भगवानदीन गौतम और जगराम गौतम को गिरफ्तार किया। वहीं नबेलवा गांव से गणेश और राजू प्रसाद को हिरासत में लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार दूबे ने बताया कि जमीन के विवाद में पांच लोगों पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।