{"_id":"68e944932c32e3e42208308d","slug":"siddharthnagar-news-thieves-cut-cement-sheets-and-stole-cash-and-valuables-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146281-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमेंट शीट काटकर चोरों ने नकदी और कीमती सामान उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमेंट शीट काटकर चोरों ने नकदी और कीमती सामान उड़ाए
Fri, 10 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के हल्लौर चौराहा स्थित एक किराना की दुकान की सीमेंट की शीट काटकर चोर बृहस्पतिवार की रात नकदी और कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर जल्द पर्दाफाश करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाने की पुलिस को दी गई तहरीर में किराना व्यवसायी हल्लौर गांव निवासी जावेद हुसैन उर्फ लकी ने बताया कि उनकी डुमरियागंज-बस्ती रोड पर हल्लौर चौराहे के निकट किराना की दुकान स्थित है। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान के ऊपर की सीमेंट शीट काटकर दुकान में रखा 50 हजार रुपये नकद और काजू, बादाम, सिगरेट, पान-मसाला समेत 90 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया किराना कि दुकान में चोरी की सूचना डायल-112 डायल सेवा पुलिस को दी गई थी। हल्का सिपाही मौके पर जांच करने के लिए गए थे। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।