फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The number of examination centres has decreased, increasing the problems of the candidates

Siddharthnagar News: परीक्षा केंद्रों की संख्या घटी, बढ़ी परीक्षार्थियों की मुसीबत

Tue, 02 Dec 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The number of examination centres has decreased, increasing the problems of the candidates
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
- पिछले साल 64,910 बच्चों पर बना था 119 परीक्षा केंद्र, 64,710 पर बने महज 94
विज्ञापन


- परीक्षा केंद्र कम होने से बढ़ेगी मुसीबत होगी धांधली, चार दिसंबर तक मांगी गई है आपत्ति इसके बाद फाइनल होगी सूची
सिद्धार्थनगर। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या 64,710 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले साल की तुलना में केवल 200 बच्चे कम हुए हैं, लेकिन परीक्षा केंद्रों की संख्या बहुत कम कर दी गई है। पिछली बार जहां 119 केंद्र बनाए गए थे। वहीं, इस बार 94 केंद्र ही बनाए गए हैं। केंद्रों की संख्या घटने से परीक्षार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है कि उनका केंद्र कहीं दूर न हो।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के बीच परीक्षा केंद्रों की संख्या को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पिछले साल के मुकाबले महज 200 छात्रों की कमी पर 25 केंद्रों कम कर 94 कर दी गई है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से विद्यार्थियों के सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई है। पिछले वर्ष 64910 हजार छात्रों के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


छात्राें और अभिभावकों की मानें तो केंद्रों की संख्या ज्यादा होने से इससे छात्रों को अपने क्षेत्र के निकट ही परीक्षा स्थल मिल जाता था। इस बार 25 केंद्र कम कर दिए जाने से कई बच्चों को 15-20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले बच्चों के लिए यह दूरी और भी मुश्किल बनी हुई है। अभिभावकों का कहना है कि केंद्रों की संख्या कम करने से भीड़ बढ़ेगी और इससे परीक्षा की शुचिता पर भी सवाल उठेंगे। हालांकि अभी आपत्ति मांगी गई, इसमें परीक्षा केंद्र बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने फिलहाल चार दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया है। इस दौरान कोई भी अभ्यर्थी या संस्था अपने क्षेत्र के अनुसार सुझाव या आपत्ति भेज सकती है। इसके बाद केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभ्यर्थियों और अभिभावकों की निगाहें अब विभाग के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

कितने बढ़े बच्चे, कितने घटे केंद्र
पिछले वर्ष परीक्षार्थी - 64910
इस वर्ष परीक्षार्थी - 64,710

पिछले वर्ष केंद्र - 119

इस वर्ष केंद्र - 94

अंतर - 25 केंद्र कम

---

केंद्र कम होने से क्या-क्या परेशानी
अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी
केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की आशंका

नकल रोकने की निगरानी में बढ़ेगी मुश्किल

धांधली और अनियमितता का डर

समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना चुनौतीपूर्ण होगा

बच्चों के साथ अभिभावकों को परेशान होना पड़ेगा

यूपी बोर्ड से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इनमें विद्यालय व छात्र संख्या भी आवंटित कर दी गई है। प्रस्तावित सूची पर आपत्ति होने पर चार दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियां नहीं ली जाएगी।
अरुण कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed