फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : The ground echoes with cheers as they break the bow

Siddharthnagar News: धनुष तोड़ते ही जयकारों से गूंजा मैदान

Wed, 26 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : The ground echoes with cheers as they break the bow
बढ़नी ब्लॉक अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक अहिरौला में धनुष यज्ञ मेले का आयोजन मंगलवार को हुआ। इसमें गांव के कलाकारों ने सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का सजीव मंचन किया। श्रीराम के धनुष तोड़ते ही मेला मैदान जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस दौरान अपना दल एस के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि रामलीला का मंचन सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि यह सनातन धर्म को जानने का माध्यम है। सभी का दायित्व है कि इस आयोजन के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों से सीख लें। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने कहा कि श्रीराम सभी रूपों से पूजनीय हैं।
विज्ञापन

इसके पूर्व राम जन्म, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार आदि प्रसंगों का कलाकारों ने मंचन किया। रामजन्म होते ही पंडाल में मौजूद महिलाओं ने सोहर गाया और पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed