{"_id":"6933265b9b97ad0acc065a41","slug":"siddharthnagar-news-the-cause-of-the-womans-death-is-not-clear-the-viscera-is-preserved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149342-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला की माैत का कारण साफ नहीं, बिसरा प्रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला की माैत का कारण साफ नहीं, बिसरा प्रिजर्व
Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के हरिगांव गांव में तीन दिन पहले एक महिला ने कर्ज के चलते जहर खाकर जान दे दी थी। महिला ने एक माइक्रो फाइनेंस से कर्ज लिया था। कर्ज न दे पाने के कारण एजेंट महिला पर लगातार दबाव बना रहा था। इससे आहत होकर माया ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी।
पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा जांच के लिए भेजा गया है। वहीं परिवार की ओर से इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
वहीं, माया के बेटे और पति ने जो पीड़ा बयां की वह हिला देने वाला था। बेटे का कहना था कि घर आकर एजेंट मोबाइल फोन और बर्तन उठा ले जाने की धमकी देते थे। इससे मां डर जाती थी। वहीं पति ने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए वह पंजाब चला गया था। पत्नी भी दबाव पड़ने के बाद पंजाब चली आई थी, लेकिन गांव पहुंचने के बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के हरिगांव गांव निवासी माया की मौत ने सभी को झकझोर दिया है, लेकिन कोई कर्जदार एजेंट का नाम नहीं बता रहा है। वहीं, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर भी नहीं पड़ी है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को मृतका माया के बेटे शिवम का आरोप है कि मेरी मां को माइक्रो फाइनेंस के एजेंट घर आकर व कभी-कभी फोन करके कर्ज चुकाने का दबाव बनाते थे। इससे घबराकर मां यह कदम उठाया। शिवम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस तरह की तमाम कंपनियों की जांच होनी चाहिए। जिससे मेरी को प्रताड़ित करने वाले कर्मचारियों को सजा मिल सके। शिवम से पूछा गया कि किस-किस माइक्रो फाइनेंस के लोग आते थे, तो माया के बेटे ने बताया कि तमाम माइक्रो फाइनेंस के लोग आते थे। मैं नहीं बता सकता हूं कि एक दिन पहले कौन सी कंपनी का एजेंट आया था। वहीं मृतका की सास गीता का आरोप है कि तमाम माइक्रो फाइनेंस के लोग एक साथ आकर कर्ज चुकाने के लिए दबाव बनाते थे। जिससे कभी-कभी उन लोगो को देखकर माया दूसरे के घर चली जाती थी। जब एजेंट चले जाते थे तो घर लौट आती थी। मरने के एक दिन पहले पति राजेश से कर्ज चुकाने के लिए पैसा मांगी थी, लेकिन समय से पैसा न आने से हताश होकर जहर खाकर जान दे दी। आखिर पति राजेश ने उसी दिन शाम को बारह सौ रुपये कर्ज चुकाने के लिए भेजा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैसा आने की सूचना पर सास बार-बार रोकर कह रही थी कि काश यही पैसा सुबह आ गया होता तो यह घटना नहीं घटती। पति राजेश का कहना है कि जीवनयापन करने के लिए मजबूर होकर कर्ज लिया था। माया को लगा कि किसी तरह कर्ज चुका देगी, लेकिन फिर वह कर्ज के जाल में फंसती चली गई। इसी कर्ज को चुकाने के लिए मैं पंजाब गया था। इस संबंध में एसओ लोटन डीके सरोज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।