{"_id":"695aad3e98961a4f9e0e29db","slug":"siddharthnagar-news-swatis-bhajan-will-fill-the-atmosphere-with-devotionfaujdars-poem-will-bring-laughter-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-151090-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वाति के भजन से भक्तिमय होगा माहौल...फौजदार की कविता से लगेंगे ठहाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वाति के भजन से भक्तिमय होगा माहौल...फौजदार की कविता से लगेंगे ठहाके
Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
- सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए कलाकारों की निर्धारित हुई तिथि
- बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक आयोजित होगा महोत्सव
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड में 28 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक आयोजित हो रहे सिद्धार्थनगर महोत्सव में शामिल होने वाले कलाकारों के प्रस्तुति के लिए तिथि निर्धारित हो गई है। महोत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को भजन गायक स्वाति मिश्रा के भजन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद बालीवुड गायक बी प्राक व बाॅलीवुड स्टार गोविंदा व भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम होंगे।
28 जनवरी को रात आठ बजे से 11 बजे स्वाति मिश्रा के भजन की प्रस्तुति होगी। इसके बाद 29 जनवरी को रात आठ बजे से 11 बजे बाॅलीवुड गायक बी प्राक के गाने की प्रस्तुति व 30 जनवरी को रात आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित बाॅलीवुड नाइट में गोविंदा धमाल मचाएंगे। इनके साथ ही स्थानीय भजन गायक रूपेश मिश्रा की भी प्रस्तुति होगी जबकि 31 जनवरी को रात आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि प्रताप फौजदार की प्रस्तुति से लोग ठहाके लगाने को मजबूर होंगे।
एक फरवरी 2026 को रात आठ बजे से 11 बजे तक आयोजित भोजपुरी नाइट में पवन सिंह भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे और ठंडक के मौसम में लोगों में उत्साह भरेंगे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बैठक कर समिति में शामिल सीडीओ बलराम सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी व वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य को व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
महोत्सव को सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को दायित्व का आवंटन कर दिया है। ठंड के बावजूद इस कार्यक्रम के दौरान महोत्सव स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके लिए भी पुलिस व प्रशासनिक इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
- शिवशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी, अध्यक्ष महोत्सव समिति