फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Surveillance to be stepped up under Operation Kavach

Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत बढ़ेगी निगरानी

Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Surveillance to be stepped up under Operation Kavach
खुनुवां। रविवार को पुलिस चौकी परिसर खुनुवां में ऑपरेशन कवच’ के तहत समन्वय बैठक हुई। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने और सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और निगरानी पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आपसी समन्वय और स्थानीय लोगों के सहयोग से सीमा पर तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बैठक में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, गो-तस्करी समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा तीसरे देश के नागरिकों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण, सीमा चौकियों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाएगी। ग्राम सुरक्षा समितियों से भी सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed