फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Sticks were used in a family dispute, case filed

Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में चटकीं लाठियां, केस

Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Sticks were used in a family dispute, case filed
लोटन। कोतवाली क्षेत्र गदहमरवा गांव में मंगलवार को दाे पक्ष में मारपीट हो गई। दो पक्षों ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गदहमरवा निवासी साजिदा खातून पत्नी जुबैर अहमद निवासी गदहमरवा ने थाना लोटन में तहरीर दी कि विपक्षी असलम, महबूब, शाहआलम उर्फ बब्लू, मजहर, अफजल और रुबीना खातून ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से उनके पति जुबैर अहमद पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गए। साजिदा खातून ने बीच-बचाव करने पर उनके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। घायल जुबैर अहमद का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।

वहीं दूसरे पक्ष के लोग अगले दिन 19 अगस्त को रुबीना खातून पत्नी असलम निवासी गदहमरवा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विपक्षी जुबेर अहमद, इंदादुल्लाह, अताउल्लाह, साजिदा खातून, सफाकुद्दीन, एकलाख, अहमद हुसैन और इस्तेखार ने उनके घर में घुसकर उनके पति असलम के साथ मारपीट की। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। घायल असलम का इलाज जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सरोज का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed