{"_id":"68bf19d32f768f3c17067165","slug":"siddharthnagar-news-sonu-murder-case-accused-fotu-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-144279-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू हत्याकांड : आरोपी फोटू को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू हत्याकांड : आरोपी फोटू को किया गिरफ्तार
Mon, 08 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के नकथर गांव के टोला बंजाराडीह में बहन के घर गए सोनू उर्फ जहीर मोहम्मद की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी फोटू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।
नकथर गांव पास निर्माणाधीन पुलिया से सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चाकू बरामद कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के कोडरा गांव के टोला इस्लामनगर बंजारा डीह निवासी सोनू उर्फ जहीर मोहम्मद के पिता इदरीश ने रविवार को तहरीर देकर बताया कि बहू की डिलीवरी की वजह से उसका पुत्र मुंबई से 13 दिन पहले गांव आया था।
विज्ञापन
डिलीवरी होने के बाद वह अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार को लगभग तीन बजे दूर के रिश्तेदार फोटू बंजारा के साथ कहीं चला गया था। देर रात दोनों घर लौटे उसे बाद किसी बात को लेकर कहासुनी और उसके बाद विवाद हो गया।
पिता ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी कि फोटू ने उसके पुत्र के सीने और सिर सहित अन्य जगहों पर ताबड़तोड़ चाकू से मार कर हत्या कर दी है। इस हत्या और लोग के शामिल होने का भी आरोप है। तहरीर के आधार फोटू बंजारा सहित कई अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश पुलिस टीम कर रही थी। सोमवार सूचना मिली कि मुख्य आरोपी फोटू बंजारा गांव के निर्माणाधीन पुलिया के पास है और भागने के फिराक में है। मौके पर टीम के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया गया।
उसके कब्जे एक चाकू भी बरामद किया। उसके बाद थाने लाकर हत्या के पीछे क्या कारण है, इसकी पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में विवाद की बात कबूल की है।
उसके बाद गुस्से में घर में रखे चाकू से कई वार कर दिए थे, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसे जेल भेज दिया गया।