फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar news

विकास कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम

Tue, 18 Jun 2024 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar news
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभागवार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। समय से कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया कि जो कार्य चल रहे हैं, उनका निरीक्षण करें और कार्यों को समय से पूर्ण कराएं। जिन कार्यों को कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है, उन्हें शुरू कराने के निर्देश दिए। परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देश दिए कि जो सोलर लाइट लगी है, उनका सत्यापन कराएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गोशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निराश्रित पशु सड़कों पर न घूमने पाएं, उन्हें गोशाला में संरक्षित कराएं और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि एंबुलेंश समय से पहुंचे, जिससे मरीजों का किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी को जनपद में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर दुकानदारों द्वारा खाद की बिक्री किया जाए। कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कृषि रक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि रसायन एवं कीटनाशक दवाओं पर पारदर्शिता से कराने तथा डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी को सीधे खाते में प्रेषित कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत स्कूलों में पेन्टिंग व अन्य कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास तथा मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोग समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा जनता की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ संबधित समस्त तैयारियां समस से पूर्ण करने का निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, उप कृषि निर्देशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed