फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shri Krishna's birth anniversary celebrated with enthusiasm

Siddharthnagar News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shri Krishna's birth anniversary celebrated with enthusiasm
बिस्कोहर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार की रात नगर पंचायत बिस्कोहर, त्रिलोकपुर थाना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। वहीं, भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। लड्डू गोपाल को भोग लगाया गया। कान्हा को झूला झूलाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन

नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 12 चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर, वार्ड नंबर 13 उत्तर यादव डीह स्थित काली मंदिर, मुख्य कस्बा स्थित केदारनाथ शिव मंदिर, पुराना डाकखाना के पास महादेव शिव मंदिर, पांडेय टोला स्थित गोजर बाबा शिव मंदिर सहित क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर, मझौवा, बेलवा बाबू, डेगहर, बड़हरी आदि गांव स्थित मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। शाम छह बजे से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर खुशहाली की कामना की। रात 12 बजते ही मंदिर व पांडाल भये प्रकट कृपाला दीन दयाला यशोदा के हितकारी...,नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... जैसे कृष्ण भजनों से गुंजायमान हो गए। लोगों ने शंख, थाली व घंटा-घड़ियाल बजाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

काली मंदिर उत्तर यादव डीह पर श्रीकृष्णा जन्मोत्सव पर ठाकुर जी को मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत स्नान कराया गया। पंडित राम अनुज त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना कराई। कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रस्तोगी शिव मंदिर के पास श्रीकृष्ण के झांकी के साथ खाटू श्याम जी की भी झांकी सजाई गई है। वहीं कई स्थानों पर लगे डीजे की धुन पर भक्त श्रीकृष्ण के भजनों पर थिरकते रहे। घरों में नन्हे-मुन्हे बच्चों ने राधाकृष्ण का मनमोहक रूप धारण किया। कृष्ण जन्म के बाद व्रत रखे लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ा। इस मौके पर थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बिस्कोहर वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव , राधेश्याम यादव, किशन रावत, राम बहाल यादव, रोहित कसौधन, राजेश कौशल आदि लोग पूजा स्थलों पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed