फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Sector Officer of SIR Work Denge Daily Update

Siddharthnagar News: एसआईआर कार्य की सेक्टर ऑफिसर देंगे प्रतिदिन अपडेट

Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 19 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Sector Officer of SIR Work Denge Daily Update
डुमरियागंज। एसआईआर कार्य प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध तरीके शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जोर शोर से कार्य और माॅनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में डीएम ने डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सेक्टर ऑफिसरों की तैनाती की गई है जो एसआईआर कार्य की प्रतिदिन रिपोर्ट लेकर अपडेट जिला मुख्यालय को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सफल संचालन को लेकर भनवापुर बीडीओ विनोद मणि, डीपीओ संजय कुमार गुप्ता, दीप चंद्र आपूर्ति निरीक्षक, बीईओ डुमरियागंज अशोक सिंह, ईओ डुमरियागंज सचिन कुमार पटेल, भारतभारी ईओ राजन गुप्ता, डुमरियागंज आपूर्ति निरीक्षक मुकेश कुमार, एडीओ सहकारिता डुमरियागंज राजेश कुमार को सेक्टर ऑफिसर बनाया गया है। प्रतिदिन एसआईआर कार्य की रिपोर्ट लेकर तहसील और जिला मुख्यालय को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सभी 451 बूथों पर एसआईआर कार्य को लेकर प्रपत्र वितरित करने और द्वितीय चरण में प्रपत्र फीड करने का कार्य बीएलओ और सुपरवाइजर कर रहे हैं। उन पर निगरानी और एसआईआर कार्य को निष्पक्ष ढंग से समय पर पूर्ण कराने को लेकर सेक्टर ऑफिसरों की तैनाती की गई है। मतदाता सेक्टर ऑफिसरों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके एसआईआर कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर में एसआईआर कार्य का तहसीलदार ने किया निरीक्षण: औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य का तहसीलदार रवि कुमार यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों के फाॅर्म भरने और जमा करने के कार्य का अवलोकन किया।
संबंधित ग्राम प्रधानों से एसआईआर को शीघ्र पूरा कराने में सहयोग करने के लिए कहा। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान और बीएलओ अपने-अपने ग्राम पंचायत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाएं, जिससे राष्ट्रहित व जनहित की दिशा में चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर हम सभी को सजग होकर काम करना चाहिए। जो मतदाता फाॅर्म नहीं भरेंगे, उनके नाम मतदाता सूची से हट जाएंगे।

ऐसे में सभी मतदाताओं को फाॅर्म भरना आवश्यक है। अब तक किन्हीं कारणों से जिन मतदाताओं को फाॅर्म नहीं मिले हैं, वह सूचना उपलब्ध कराएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान रसूलपुर में बीएलओ शोएब, ग्राम प्रधान इश्तियाक अहमद, पूर्व प्रधान बाबूल्लाह, फिरोज, अंसार, वसीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed