फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Secretaries on strike; cooperative societies locked

Siddharthnagar News: हड़ताल पर सचिव, सहकारी समितियों पर ताला

Mon, 26 Oct 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Secretaries on strike; cooperative societies locked
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की कई समितियों पर कामकाज ठप, निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदने को मजबूर
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। सचिवों की हड़ताल के चलते शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की कई साधन सहकारी समितियां बंद हैं। इससे गेहूं की बुआई के लिए डीएपी खाद लेने पहुंच रहे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मजबूरन किसानों को निजी दुकानों से महंगे दाम पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
जोगिया ब्लॉक की साधन सहकारी समिति नगपरा, जम्हिरिया, जखलिया पकड़ी, कोटिया और संतोरा में सचिवों की हड़ताल के कारण कामकाज ठप है। किसान सोमनाथ यादव, ओमप्रकाश मिश्रा, नईम खान, रोहित कुमार, उमी, इंद्रावती, नैरु निशा, रुदल चौधरी, इनायतुल्लाह, सुंदर और पिंगल यादव ने बताया कि वे सुबह से खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ताला बंद होने से बिना खाद लिए लौटना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर धरना जारी
साधन सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 22 अक्तूबर से लखनऊ में धरना दिया जा रहा है। जब तक शासन की ओर से वेतन भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed