Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Scientific farming will reduce costs and increase farmers' income

Siddharthnagar News: वैज्ञानिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगी किसानों की आमदनी

Mon, 16 Nov 2026 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Scientific farming will reduce costs and increase farmers' income
- भरवलिया में किसान गोष्ठी आयोजित, कृषि विशेषज्ञों ने बताए उन्नत खेती के तरीके
विज्ञापन

- मृदा परीक्षण, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण अपनाने पर दिया जोर
बर्डपुर। खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को पारंपरिक तरीकों के साथ वैज्ञानिक तकनीक भी अपनानी होगी। उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक और मृदा परीक्षण के जरिये कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है।
यह जानकारी सोमवार को ग्राम पंचायत भरवलिया में विकसित कृषि संकल्प एवं सघन खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने दी। कृषि वैज्ञानिक एसएन सिंह ने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण से उत्पादन में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं, सहायक विकास अधिकारी कृषि मनीष त्रिपाठी ने कीट एवं रोग प्रबंधन के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती करने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। गोष्ठी के दौरान किसानों ने धान, गेहूं, दलहन और तिलहन की खेती से जुड़ी समस्याएं और सवाल रखे। कृषि विशेषज्ञों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए बेहतर फसल प्रबंधन के तरीके बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रजत उपाध्याय, शिवपूजन दुबे, अभिषेक पाल, रमेश चंद्रा सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed