फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Rules flouted, roads and intersections flooded with hoardings

Siddharthnagar News: नियम दरकिनार, सड़क व चौराहों पर होर्डिंग की भरमार

Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Rules flouted, roads and intersections flooded with hoardings
- नगर पंचायत इटवा व बिस्कोहर में बिना अनुमति के लगे होर्डिंग से परेशानी झेल रहे राहगीर
विज्ञापन

- बिना अनुमति सड़क किनारे खड़े किए जा रहे ढांचे, तेज हवा में हादसे की आशंका
इटवा। इटवा और बिस्कोहर नगर पंचायत क्षेत्रों में बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। कस्बों में सड़क किनारे बांस, बल्ली और लोहे के पाइप के सहारे विज्ञापन बोर्ड लगाए गए हैं। तेज हवा में होर्डिंग गिरने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
इटवा कस्बे में तहसील, विकास खंड और मुख्य चौराहे सहित कई स्थानों पर होर्डिंग की भरमार है। आरोप है कि इन्हें लगाने वाले ठेकेदार सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर जहां-तहां ढांचे खड़े कर देते हैं। इन पर जनप्रतिनिधियों, कारोबारियों और नर्सिंग होम के विज्ञापन लगाए जाते हैं। इसके बदले संबंधित लोगों से किराया भी लिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई होर्डिंग लगाने के लिए नगर पंचायत से अनुमति नहीं ली गई है। इससे नगर पंचायत को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

कई विज्ञापन बोर्डों पर एजेंसी का नाम और संपर्क नंबर तक दर्ज नहीं है। होर्डिंग की संख्या, वैधता और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए व्यवस्थित सर्वे नहीं होने से नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। कमजोर ढांचे और बिजली के खंभों के सहारे लगाए गए बोर्ड तेज हवा में गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रातों-रात खड़े हो जाते हैं होर्डिंग के ढांचे
कस्बे में कई जगहों पर रातों-रात होर्डिंग के ढांचे खड़े कर दिए जाते हैं। इनकी मजबूती और इन्हें लगाने की अनुमति की नियमित जांच नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अवैध होर्डिंग हटाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। इसके लिए ढांचे की मजबूती, अनुमति और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच भी जरूरी है।

अभियान में भी नहीं हटते होर्डिंग
क्षेत्र निवासी संजय त्रिपाठी ने कहा कि इटवा कस्बे में तेज हवा के कारण खंभों पर लगे होर्डिंग उखड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि इन्हें लगाने की अनुमति किसने दी और नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी किस विभाग की है। व्यापारी रवि चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान भी होर्डिंग नहीं हटाए जाते हैं। यदि कभी कोई होर्डिंग हटाया भी जाता है तो जुर्माना नहीं लगाया जाता। ऐसे में लोग अगले दिन फिर होर्डिंग लगा देते हैं।

होर्डिंग लगाने के लिए किसी को कोई अनुमति नहीं दी गई है। इसे हटाने के लिए किसी की शिकायत मिलती है।तो कार्रवाई अवश्य की जाएगी। चुनाव आचार संहिता के लागू होने पर तो एक तरफ से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

- शिवकुमार, ईओ इटवा नगर पंचायत

बोर्ड की बैठक में ही होर्डिंग लगाने की जगह चिह्नित की जाएगी और किराया निर्धारित किया जाएगा।वैसे होर्डिंग को हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता रहा है। जल्द ही अभियान चलाकर होर्डिंग हटाए जाएंगे।
- अखिलेश दीक्षित, ईओ बिस्कोहर नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed