फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Public facilities and cleanliness in the block premises are in poor condition.

Siddharthnagar News: ब्लॉक परिसर में जन सुविधा और स्वच्छता बेहाल

Mon, 29 Jul 2024 05:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Public facilities and cleanliness in the block premises are in poor condition.
डुमरियागंज। ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालयों के कुशल संचालन और स्वच्छता की निगरानी करने वाले ब्लॉक मुख्यालय में ही स्थिति बदहाल है। लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करने और हरियाली बढ़ाने को लेकर यहां बनाई गई अमृत वाटिका भी देखरेख और रखरखाव के अभाव में खराब हो गई है। ब्लॉक परिसर में ही इस घोर लापरवाही पर जिम्मेदार बीडीओ की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन


डुमरियागंज ब्लॉक मुख्यालय में आने वाले महिलाओं और पुरुषों के लिए कार्यालय के पीछे एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया गया था। इस शौचालय के मरम्मत पर भी लाखों रुपया खर्च किया गया था। मगर यह शौचालय लोगों के किसी काम नहीं आ रहा है। वहां हमेशा ताला बंद रहता है। वहीं दूसरा सार्वजनिक शौचालय कुछ साल पहले ही बनवाया गया था। मगर यह शौचालय कूड़े करकट का ढेर बन गया है। ब्लॉक परिसर में ही एक मॉडल अमृत वाटिका का भी निर्माण किया गया है। मगर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण अमृत वाटिका में लगे पेड़ों के चारों तरफ घास फूस के झाड़-झंखाड उग आए हैं। उसे देखने से ऐसा लगता है कि यहां साफ-सफाई होती ही नहीं है। कूड़े-कचरे को वहां से दूर फेंकने की बजाय कार्यालय के पीछे एकत्रित कर दिया जाता है। जिससे उठने वाली सड़ांध और गंदगी से चबूतरों पर बैठना मुश्किल हो जाता है। डुमरियागंज बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि वह क्या कर सकते हैं। ब्लॉक मुख्यालय पर एक भी सफाई कर्मचारी नहीं तैनात है। वह खुद ही साफ-सफाई करते हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed