{"_id":"6ace794815213c0580078725","slug":"siddharthnagar-news-preeti-a-class-8-student-became-the-headmistress-for-a-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-166371-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा आठ की छात्रा प्रीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा आठ की छात्रा प्रीति
Wed, 14 Oct 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो- विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लेती एक दिन की प्रधानाध्यापिका प्रीति
बढ़नी। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा शिवभारी में कक्षा आठ की छात्रा प्रीति को एक दिन का कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र मिश्र ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका के रूप में प्रीति ने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा उनके निस्तारण का प्रयास किया। इसके बाद शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षण व्यवस्था पर चर्चा की और उनकी शिक्षक डायरियों का निरीक्षण किया।
प्रीति ने रसोइयों को स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित ड्रेस में काम करने के निर्देश भी दिए। विद्यालय में एक दिन की प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी मिलने से छात्रा को नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों को समझने का अवसर मिला।