फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Polling stations to be reorganized based on a count of 1,200 voters each

Siddharthnagar News: 1200 मतदाताओं के आधार पर होगा मतदेय स्थलों का संभाजन

Mon, 26 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Polling stations to be reorganized based on a count of 1,200 voters each
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। सरित विज्ञप्ति
- डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का संभाजन 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन से पहले संबंधित भवन और उससे जुड़ी मतदाता सूची के भाग का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसमें यह भी देखा जाएगा कि मतदाता सूची में दर्ज लोगों का निवास संबंधित मतदेय स्थल के आसपास है या नहीं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची अनुलग्नक-1 आयोग को अनुमोदन के लिए भेजने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर
डीएम ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) से सहयोग लेने को कहा। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। साथ ही पात्र नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निवर्तमान अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, नवागत अपर जिलाधिकारी संदीप श्रीवास्तव और एसडीएम बांसी विश्वामित्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed