फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police vehicle carrying a suspected woman to the police station attacked, case filed against 13 people

Siddharthnagar News: संदिग्ध महिला को थाने ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला, 13 लोगों पर केस

Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police vehicle carrying a suspected woman to the police station attacked, case filed against 13 people
जोगिया पुलिस की गाड़ी शीशा थोड़ा गया। स्रोत वीडियो का स्क्रीशाॅट
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर रविवार की रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही एक महिला को चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस उसे वाहन में बैठा थाने लाने लगी तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पुलिस की गाड़ी पर धावा बोल दिया। इससे पुलिस के वाहन का शीशा टूट गया। मामले में 13 लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई है। वर्तमान में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण गांवों में लोग जग रहे हैं। जोगिया थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहे पर भी रतजगा कर रहे लोगों ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में घूमते देख शक होने पर पकड़ लिया।
चोर पकड़ने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच गांव के लोगों ने महिला से उसका नाम-पता पूछने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान वहां से जा रहे एक सिपाही ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के तेवर देखकर उसने जोगिया पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे वाहन पर बिठाकर थाने ले जाने लगी। तभी कुछ लोगों ने महिला को रोकने का प्रयास किया। इस बीच लाठी-डंडे लेकर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी के पिछले हिस्से पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे पुलिस वाहन का पिछला शीशा टूट गया। पुलिस महिला को थाने लाई और पूछताछ कर उसकी पहचान कर अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस पर हमला करने के मामले में 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी का पीछे शीशा तोड़ दिया गया है। उन पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed