{"_id":"694ad6474d0b5d9cfa090bca","slug":"siddharthnagar-news-players-from-naugarh-tehsil-dominated-weightlifting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-150378-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारोत्तोलन में नौगढ़ तहसील के खिलाड़ियों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारोत्तोलन में नौगढ़ तहसील के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव दौड़ लगाती खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को दौड़ और भाराेत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नौगढ़ तहसील के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
भारोत्तोलन के 48 किलोग्राम भार के बालक वर्ग में अतुल नौगढ़ ने प्रथम व लालचंद जोगिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि 49 से 56 किलोग्राम में नौगढ़ के करन ने प्रथम व साजिद अली डुमरियागंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 57 से 60 किलोग्राम बालक वर्ग में मो. शमीम डुमरियागंज ने प्रथम और शाबान नौगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग 48 किलोग्राम तक में श्रेयांशी नौगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 52 से 56 किलोग्राम में एंजेल नौगढ़ पहले स्थान पर रहीं।
जूनियर 800 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में मोनी बांसी ने प्रथम, करिश्मा मोदनवाल नौगढ़ ने द्वितीय व सलोनी बांसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर 1500 मीटर बालक वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में विष्णु शर्मा शोहरतगढ़ ने प्रथम, मनिष बांसी ने द्वितीय व अनिष विश्वकर्मा शोहरतगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में मोनू ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय व विकास डुमरियागंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर 800 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में ममता बांसी ने प्रथम, वंदना मौर्य व नीलम नौगढ़ ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर 800 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ प्रतियोगिता में ज्योति बांसी ने प्रथम व चंद्रावती डुमरियागंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह ने खिलाड़ियों के हौसला को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होने से खिलाड़ी को नई उर्जा मिलती है। खिलाड़ी खेलने के साथ पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, एसपी अग्रवाल, क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह मौजूद रहे।