{"_id":"6929e1b4f06addc84e0ce5fd","slug":"siddharthnagar-news-peers-getting-injured-due-to-stones-uprooted-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148922-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर उखड़ी गिटि्टयां घायल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर उखड़ी गिटि्टयां घायल हो रहे राहगीर
Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के खीरा मंडी चौराहे से बैदौला बांध पर जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। लोगों ने सड़क निर्माण करवाने की मांग की है। बैदौला से भड़रिया बांध पर डुमरियागंज रोडवेज से राप्ती पुल तक और खीरा मंडी चौराहे से बैदौला तक बांध पर बनाई गई सड़क जर्जर हो चुकी है। बांध के रास्ते बैदौला, बांसी, रुधौली व मौनहा, बड़हरा आदि जगह जाने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीर संजय श्रीवास्तव, मुराली साहू, अभिषेक श्रीवास्तव, सुखई गौड़ आदि ने कहा बांध के रास्ते आने-जाने में जोखिम भरा रहता है। आए दिन राहगीर सड़क पर फैली गिट्टी में गिरकर घायल होते रहते हैं। सड़क बन जाए तो शहर में जाने की जरूरत ही नहीं है। बांध के रास्ते लोग बाहर से आ जा सकते हैं। जाम से भी लोगों को जूझना नहीं पड़ेगा।