फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Peace committee meeting held regarding Durga Puja and Dussehra

Siddharthnagar News: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई

Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Peace committee meeting held regarding Durga Puja and Dussehra
बिस्कोहर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए त्रिलोकपुर थाना के पुलिस चौकी बिस्कोहर में मंगलवार शाम को थानाध्यक्ष रामदेव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि त्योहार सौहार्दपूर्वक मनाया जाए और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक है, इसे शालीनता के साथ मनाएं। चौकी प्रभारी वशिष्ठ नारायण श्रीवास्तव ने कहा कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तत्काल चौकी पर सूचना दें। बैठक में दीवान इंद्रजीत सिंह, नगर नागरिक भीम सोनी, ननकन पांडेय, शिवम त्रिपाठी, राजा, संतोष जयसवाल, अमरेश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed