फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Out-of-season fruits were purchased in large quantities

Siddharthnagar News: बेमौसम वाले फलों की खूब हुई खरीदारी

Sun, 26 Oct 2025 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Out-of-season fruits were purchased in large quantities
छठ पर्व को लेकर शहर कें सिद्धार्थ तिराहे पर पूजन समाग्री की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
डुमरियागंज। सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा के चलते फलों की मांग काफी बढ़ गई है। फल कारोबारी पूजा की थाली में मौसम के साथ बेमौसम के फलों को मंगाकर उनकी बिक्री करके मुनाफा कमा रहे हैं। इसमें डुमरियागंज और बैदोलागढ़, शाहपुर, बेवां, मोतीगंज, भारतभारी के फल बाजार में सर्वाधिक मांग महाराष्ट्र से आए आम की है। जो दो वेरायटी में 200 और 300 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

डुमरियागंज के बैदोलागढ़ के फल कारोबारी आकाश और बाढ़ू, कल्लन, शाबान ने बताया कि महाराष्ट्र से तोतापरी और लालबाग आम मंगाया है। जो 200 और 300 रुपये की दर से बिक्री किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं रामफल 250 रुपये, तरबूज 50, सीताफल 150-200 तथा अनानास 100 रुपये प्रति पीस और केला 40-60 किलो और ड्रैगन फ्रूट 100 रुपये किलो, नारियल 60 रुपए प्रति पीस, अनार 180 व अमरूद 100 और सेब 80-100 रुपये किलो बिक रहा है। छठ पूजा ने सभी फलों की मांग बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed