फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Onions hit by inflation, prices rise

Siddharthnagar News: प्याज पर भी महंगाई की मार, बढ़े दाम

Mon, 24 Aug 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Onions hit by inflation, prices rise
नवीन मंडी समिति सहियापुर में थोक प्याज व्यापारियों के दुकानों पर पसरा सन्नाटा। संवाद
शाहपुर। सरसों तेल, चीनी, दाल की महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को अब प्याज भी रुलाने के लिए तैयार है। एक सप्ताह से प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया हैं। थोक में एक सप्ताह पूर्व 20 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला प्याज 30 से 42 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। वहीं, फुटकर दुकानों पर 50 से 55 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन मंडी समिति सहियापुर में प्याज की बढ़ती कीमतों से थोक प्याज व्यापारियों की दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक सप्ताह पूर्व मंडी में व्यापारियों को एक ट्रक प्याज बेचने में एक-दो दिन लगते थे। प्याज महंगा होने के बाद चार-पांच दिन में भी माल खत्म नहीं हो पा रहा है। थोक प्याज विक्रेता नूरुल हक ने बताया कि नवीन मंडी सहियापुर में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की मंडियों से प्याज मंगवाई जाती है लेकिन इन दिन वहीं किसानों की आवक कम होने से प्याज महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

फुटकर प्याज विक्रेता राधेश्याम साहू ने कहा वाहन पर लाद कर गांव-गांव में फेरी लगाकर सब्जियों को बेचते हैं। एक सप्ताह पहले गांवों में आठ से 10 बोरी प्याज हर दिन बिक जाता था लेकिन महंगा होने के बाद गांवों में एक से आधा किलो ही लोग खरीद रहे हैं। डुमरियागंज मंदिर चौराहा पर स्थित फुटकर दुकान से प्याज खरीद कर ले जा रहे प्रेम श्रीवास्तव ने कहा एक सप्ताह पहले दो किलो प्याज 50 रुपये में लेकर गए थे। आज 50 रुपये में एक किलो प्याज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed