फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : One arrested with Turkish corn at border

Siddharthnagar News: बॉर्डर पर तुर्किए के मक्का के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : One arrested with Turkish corn at border
ढेबरूआ। नेपाल के बढ़नी बाॅर्डर पर रविवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने जांच के दौरान एक कार से तीन क्विंटल मक्का बरामद किया है।
विज्ञापन

बढ़नी नगर पंचायत निवासी भगवान दास को गिरफ्तार कर पूछताछ करने के बाद कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद मक्का तुर्किए का बताया गया जो नेपाल से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था।

बढ़नी बीओपी के कमांडर एसआई मुकेश चंद्रा ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर जांच की गई, जिसमें एक कार में 12 पैकेटों में रखा तीन क्विंटल तुर्किए मक्का बरामद किया। मक्के के साथ बढ़नी नगर पंचायत निवासी भगवान दास को भी एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर ने बताया कि वह नेपाल के कृष्णानगर में एक दुकान से 25 किग्रा तुर्किए के मक्के का पैकेट लाया था, जिसे डेढ़ हजार रुपये में खरीद कर उसे 1650 रुपये में भारतीय क्षेत्र में बेचता है।
विज्ञापन

जवानों ने मक्के, कार व तस्कर को कस्टम को सौंप दिया। जांच टीम में हरीश रमेश, बलवीर मीना, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed