फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: NHM employees continue work boycott over demands

Siddharthnagar News: मांगों को लेकर एनएचएम कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: NHM employees continue work boycott over demands
इटवा। सीएचसी इटवा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कर्मियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार किया। कर्मियों ने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सेवा लाभ देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मी दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी एनएचएम कर्मियों को नियमित किया जाए। न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर वेतन वृद्धि तथा लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग में समायोजित करने की मांग की गई है। इसके अलावा रिक्त पदों को भरने और स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान दिनेश, अजीत, सुरेश मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ, डॉ. प्रियंका, डॉ. ज्योति और डॉ. इकराम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed