फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Need for resources on boosting youth in AI

Siddharthnagar News: एआई में युवाओं को बढ़ावा पर संसाधनों की दरकार

Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Need for resources on boosting youth in AI
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय बजट में युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में बढ़ावा देने की घोषणा ने नई उम्मीद जगाई है। सरकार ने एआई स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी आधारित रोजगार पर जोर देने की बात कही है, लेकिन सीमावर्ती और अपेक्षाकृत पिछड़े जिलों में शामिल सिद्धार्थनगर के लिए यह घोषणा कितनी व्यावहारिक है, इसे लेकर युवाओं के बीच उत्साह के साथ सवाल भी हैं।
विज्ञापन

विषय के जानकार बताते हैं कि सिद्धार्थनगर में बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के बाद रोजगार की तलाश में हैं। यहां सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, आईटीआई और निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र एआई, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल स्किल्स के बारे में जानना तो चाहते हैं, लेकिन संसाधनों की कमी उन्हें पीछे खींचती है। जिले में न तो कोई विशेष एआई ट्रेनिंग सेंटर है और न ही इंडस्ट्री से जुड़ा कोई मजबूत प्लेटफॉर्म ही है।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि बजट में एआई को लेकर जो घोषणाएं की गई हैं, अगर उनका लाभ जमीन तक पहुंचाना है तो छोटे जिलों में ट्रेनिंग हब, हाई-स्पीड इंटरनेट और इंडस्ट्री लिंक जरूरी होंगे। अभी स्थिति यह है कि एआई सीखने के लिए ऑनलाइन कोर्स ही एकमात्र विकल्प हैं, जिन तक सभी की पहुंच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed