{"_id":"695e9c7a2a03fdffc60043e4","slug":"siddharthnagar-news-narkatiaganj-passenger-train-arrived-seven-hours-late-increasing-the-trouble-of-passengers-in-the-cold-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-151235-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सात घंटा देर से आई नरकटियागंज पैसेंजर, ठंड में यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सात घंटा देर से आई नरकटियागंज पैसेंजर, ठंड में यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर यात्रियों की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : ramnagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कड़ाके की ठंड में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री स्टेशन पर ठिठुरने पर मजबूर
- कई ट्रेनें एक से तीन घंटा देर से हो रहीं संचालित
सिद्धार्थनगर। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ अब ट्रेन की लेटलतीफी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। ऐसे में लोगाें को कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को देर हुई नरकटियागंज पैसेंजर कड़ाके की ठंड में सात घंटे देर से आई। इससे यात्रियों काे ठंड में स्टेशन पर ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
मंगलवार की रात गोरखपुर की तरफ संचालित होने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन सिद्धार्थनगर में 08:55 के बजाय 11:34 बजे रात में पहुंची। इससे यात्रियों को लगभग तीन घंटा इंतजार करना पड़ा। वहीं, गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस लगभग 45 मिनट देर से संचालित हुई। बहराइच तक संचालित होने वाली ट्रेन लगभग एक घंटा देर से आई तो वहीं नरकटियागंज से बढ़नी तक संचालित होने वाली ट्रेन रात 10:08 बजे आने वाली सुबह करीब 05:47 बजे स्टेशन पहुंची। इससे देर रात में गोरखपुर से बढ़नी सिद्धार्थनगर तक आने वाली यात्रियों को पूरी रात ठंड में ठिठुरना पड़ा।
गोरखपुर से रात में ट्रेन से आने वाले यात्री दुर्गेश, सत्यम ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोरखपुर स्टेशन पर गए, लेकिन ट्रेन देर होने से बस का सहारा लेना पड़ा। वहीं, बुधवार की दिन में ट्रेन का इंतजार कर रही हर्षिता, नित्या ने बताया कि वर्तमान समय ट्रेन का संचालन काफी देर से हो रहा है। प्लेटफाॅर्म पर पूछने पर पता चला कि कोहरे के कारण ट्रेनें देर से संचालित हो रहीं हैं। इससे यात्रा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन का संचालन समय से किया जा रहा है। दृश्यता कम होने से परेशानी हो रही है। यात्रियों को सहूलियत देने के लिए प्रयास किया जा रहा है।