{"_id":"6afb3b4d5c3d9160130dd58a","slug":"siddharthnagar-news-mother-sita-falls-for-the-ruse-of-the-golden-deer-ravana-abducts-her-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168248-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्वर्ण मृग के छल में फंसीं माता सीता, रावण ने किया हरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्वर्ण मृग के छल में फंसीं माता सीता, रावण ने किया हरण
Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
- डुमरियागंज के बढ़नी चाफा के सेहरी खास गांव में रामलीला का आयोजन
डुमरियागंज। स्वर्ण मृग का छल, लक्ष्मण का कुटिया से जाना और साधु वेश में पहुंचे रावण का सीताहरण। रामायण के इन प्रसंगों का रविवार रात नगर पंचायत बढ़नी चाफा के सेहरी खास गांव में चल रहे 49वें रामलीला आयोजन में सजीव मंचन किया गया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
रामलीला में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास कर रहे थे। इसी बीच रावण की योजना के अनुसार मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर कुटिया के आसपास विचरण करने लगा। हिरण को देखकर माता सीता मोहित हो गईं और श्रीराम से उसे पकड़कर लाने का आग्रह किया। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए श्रीराम हिरण के पीछे वन में चले गए।
कुछ देर बाद वन से श्रीराम की आवाज सुनाई देने पर माता सीता व्याकुल हो उठीं। उन्होंने लक्ष्मण से उनकी सहायता के लिए जाने को कहा। पहले तो लक्ष्मण ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन बार-बार आग्रह करने पर वह श्रीराम की खोज में निकल पड़े। उनके जाते ही रावण साधु का वेश धारण कर कुटिया पर पहुंचा और भिक्षा मांगने लगा। मौका पाकर उसने अपना असली रूप दिखाया और माता सीता का हरण कर पुष्पक विमान से लंका की ओर चल दिया।
विज्ञापन
माता सीता की पुकार सुनकर जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया। दोनों के बीच युद्ध हुआ लेकिन रावण ने जटायु के पंख काट दिए और माता सीता को लेकर आगे बढ़ गया। इस प्रसंग का मंचन देखकर दर्शक भावुक हो उठे। देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे।