फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Memorandum given to the Energy Minister to improve the poor electricity system

Siddharthnagar News: लचर बिजली व्यवस्था सुधारने को उर्जा मंत्री को दिया ज्ञापन

Mon, 29 Jul 2024 05:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Memorandum given to the Energy Minister to improve the poor electricity system
सिद्धार्थनगर। पिछले एक माह से जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है। लोटन बिजली घर के उपभोक्ताओं को पांच घंटा ही बिजली मिल पा रही है। लोटन क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शनिवार को जिले में आए उर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र देकर जेई व बिजली कर्मियों की शिकायत की और बिजली व्यवस्था सुधरवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के दिए गए पत्र के अनुसार वर्तमान समय में क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे में पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का नियम है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कर्मी व जेई आम लोगों का फोन भी नहीं उठाते हैं। कभी फोन उठाते भी हैं तो बिजली कटौती का कारण पूछने पर कहते हैं ऐसे ही बिजली मिल पाएगी। लोगों ने बताया कि बिजली कर्मी एक भी फाल्ट सही से नहीं जोड़ते हैं। जिससे बिजली कटौती की समस्या बरकरार रहती है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली कर्मी किसी भी प्रकार का फाल्ट हो उसके लिए रुपये मांगते हैं। नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। जिससे गांवों में दो से तीन दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। उपभोक्ता राकेश पांडेय, शंभु प्रसाद, रूद्रनारायण पांडेय, नंदलाल, इंद्रजीत, अंकुर सिंह व संदीप मद्धेशिया ने उर्जा मंत्री एके शर्मा को बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

-------
बोले जिम्मेदार
लोटन उसका बिजली घर को एक ही सप्लाई से विद्युत आपूर्ति की जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सर्वे करवाया जा रहा है। जल्द ही बिजली व्यवस्था सुधार ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार, एसई विद्युत
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed