फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Markets decorated in anticipation of a rain of money on Dhanteras

Siddharthnagar News: धनतेरस पर धनवर्षा की उम्मीदों में सजा बाजार

Thu, 16 Oct 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Markets decorated in anticipation of a rain of money on Dhanteras
शहर के लुंबिनी मार्ग पर स्थित बर्तन की दुकान पर खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
सिद्धार्थनगर। दीपोत्सव पर्व का आगाज शनिवार को धनतेरस के साथ हाे जाएगा। सामान की खरीदारी के लिए शुभ कहे जाने वाले धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

सोना-चांदी, बर्तन, ऑटाे माबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड गारमेंट्स की दुकानें सज गई हैं। कारोबारियों ने 200 से अधिक के कारोबार होने का अनुमान लगाया है। त्योहार से तकरीबन एक माह पहले सरकार ने जीएसटी में बड़ी कटौती से बढ़ती महंगाई के बीच ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात जैसा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। जीएसटी में कटौती होने के बाद सामान में 10-18 प्रतिशत तक की छूट है। पुराने सामान पर छूट दे रहे हैं। वहीं, नए सामान पर पहले से कटौती करके माल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक के सामान तक की लोग बुकिंग कर चुके हैं और धनतेरस के शुभ अवसर में उसे खरीदेंगे। दुकानों के अनुमान की बात करें तो वाहन, आभूषण और इलेक्ट्राॅनिक के सामान को मिलाकर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है। कारोबार की उम्मीद को लेकर कारोबार खुश नजर आ रहे हैं।
दुकानों पर दिखने लगा त्योहार का रंग : नगर में धनतेरस पर क्या नया है और कितना छूट है, इसके बारे में जानकारी के लिए बाजार में निकले। यहां से सबसे पहले कपड़े वाली गली में पहुंचे, जहां पर ग्राहकों का आना-जाना शुरु हो गया है। ग्राहकाें से बात की गई तो जोगिया निवासी मोहन ने बताया कि अब दीपावली और फिर लगन है। इसलिए सूट और अन्य परिधान की खरीदारी की है।
कपड़े में कुछ अंतर नहीं समझ पाए। वहीं, साड़ी की दुकान करने वाले दुकानदार ने बताया कि इस त्योहार में साड़ी के दाम से 15 प्रतिशत तक कम हुए हैं। टैक्स में कमी होने से जो साड़ी 500 की मिलती है, अब उसकी कीमत 450 रुपये तक हो गई है। इसी प्रकार रेडीमेड कपड़े के दाम भी कम हुए हैं। पिछले साल की तुलना में दाेगुना बिक्री की उम्मीद है।
शहर के आजाद नगर उसका रोड पर स्थिति इलेक्ट्राॅनिक की दुकान करने वाले कन्हैया कसौधन ने बताया कि त्योहार से कुछ दिन पहने ही ऑर्डर करते हैं। जीएसटी की दर तय होने के बाद सामान मंगाया है। इसमें झालर से लेकर सभी प्रकार के सामान के दाम में कमी आई है। ग्राहकों काफी लाभ होगा। पिछले तीन साल की तुलना में इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। यह तो जनपद मुख्यालय के बाजार का हाल रहा। कमोबेश, बांसी, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ और इटवा में इस प्रकार कारोबार को लेकर दुकानदार उत्सुक हैं और धनतेरस और दीपावली को लेकर तैयार हैं। फिलहाल दुकानों पर बृहस्पतिवार से ही बिक्री देखी गई। ग्राहक खरीद करने में जुट गए हैं।
बाजार में ऑफर की भरमार : बाजार में ऑफर की भी भरमार है। बर्तन में भी कई वेरायटी आई हैं। इसमें फोल्डिंग वाला जग खास ध्यान आकर्षित कर रहा है। वहीं, कुकर भी ऑफर वाला है। इसमें एक साथ पांच सामान मिल रहा है। साथ ही 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं। बाजार में बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इसी प्रकार से अन्य दुकानों में छूट ग्राहक के लिए रखा गया है। वहीं, इलेक्ट्रानिक दुकानदार सत्यम उपाध्याय ने बताया कि बड़े सामान पर जो 28 प्रतिशत तक था, उस पर अच्छी छूट है।

पुराने के साथ नई मॉडल की टीवी, एआई वर्जन से लैश है। इसके अलावा अन्य इलेक्ट्रानिक सामान हैं, जिसका दर काफी कम हुआ है। दाम में कटौती के साथ हर सामान पर हम खरीदार को निश्चित उपहार देंगे। वहीं, आभूषण की दुकानों को देखा गया तो सज गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed