फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Janapadi children's sports launched

Siddharthnagar News: जनपदीय बाल क्रीड़ा का शुभारंभ... प्रतिभा दिखाएंगे होनहार

Fri, 21 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Janapadi children's sports launched
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा एवं सैक्षिक समारोह के शुभारंभ पर गुब्बारा उ
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 33वें जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया। दो दिन तक चलने वाले समारोह में ब्लॉकवार बच्चे विभिन्न खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने समारोह का औपचारिक शुभारंभ बच्चों से मार्च पास्ट की सलामी लेकर व गुब्बारे हवा में छोड़कर किया।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की चैंपियन बढ़नी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा की मोहिनी ने मशाल लेकर मैदान का एक चक्कर लगाया और मुख्य अतिथि को सौंपा। इस मशाल से मुख्य मशाल को प्रज्ज्वलित किया। जिला व्यायाम शिक्षिका सीमा द्विवेदी ने सभी को क्रीड़ा शपथ दिलाई। खुनियांव विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय करही खास, उसका के कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द व नौगढ़ के कंपोजिट रेहरा व प्राथमिक बर्रोहिया खालसा के बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को खूब सराहना मिली। इन बच्चों को सांसद द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बच्चों ने पीटी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें निखारने की जरूरत है। बच्चों के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि शिक्षकों ने काफी मेहनत की है। भाजपा सरकार ने बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास किए हैं। प्रतिभागी बच्चों और टीमों को सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed