फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Indian Army Adjutant General Lieutenant General Kaushik on a visit to Nepal

Siddharthnagar News: इंडियन आर्मी के एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल कौशिक नेपाल दौरे पर

Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Indian Army Adjutant General Lieutenant General Kaushik on a visit to Nepal
- पूर्व सैनिकों से करेंगे संवाद, कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं की करेंगे समीक्षा
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारतीय सेना के एडजुटेंट जनरल लेफ्टिनेंट जनरल वीरेश प्रताप सिंह कौशिक नेपाल दौरे पर हैं। दौरे के दौरान वह नेपाल में रहने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करेंगे।
दौरे का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की स्थिति जानना और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी लेना बताया जा रहा है। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल कौशिक पूर्व सैनिकों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े पहलुओं पर जानकारी प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि भारतीय सेना और नेपाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य संबंधों के लिहाज से भी इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा और उनसे सीधा संवाद इस दौरे के प्रमुख पहलू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed