{"_id":"6aee132acbe245a6bb05ecad","slug":"siddharthnagar-news-hospitals-on-alert-for-diwali-arrangements-in-place-for-immediate-treatment-of-burns-and-cuts-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167778-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिवाली पर अस्पताल अलर्ट, जलने और कटने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिवाली पर अस्पताल अलर्ट, जलने और कटने पर तत्काल उपचार की व्यवस्था
Fri, 06 Nov 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज से सीएचसी और पीएचसी तक दवाओं व मरहम-पट्टी का इंतजाम
- हर सीएचसी पर पांच अतिरिक्त बेड आरक्षित, इमरजेंसी सेवा के लिए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द
सिद्धार्थनगर। दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सहित जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में दवाओं, मरहम-पट्टी और चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की 24 घंटे तैनाती की तैयारी की गई है।
दिवाली से लेकर भैयादूज तक पटाखों और आतिशबाजी का दौर चलता है। इस दौरान आग लगने, जलने और पटाखों से चोट लगने की घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक जरूरी इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पांच अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। जलने और कटने के मामूली मामलों में स्थानीय स्तर पर ही उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है, ताकि मरीजों को तत्काल राहत मिल सके।
त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा उपकरणों को चालू हालत में रखने और जरूरत पड़ने पर सर्जरी के लिए ऑन-कॉल जनरल सर्जन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
दवाओं और स्टाफ की व्यवस्था पूरी रखने के निर्देश
शासन की ओर से भी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दौरान अस्पतालों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहारों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने से सड़क दुर्घटनाओं और अन्य हादसों की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। गंभीर घायलों को समय से उपचार उपलब्ध कराने के लिए सर्जरी की व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश हैं।
इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी अलर्ट मोड में
मेडिकल कॉलेज के अलावा जिले में 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। दिवाली पर पटाखों से आग लगने और जलने की घटनाओं को देखते हुए एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। एंबुलेंस चालकों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को बिना देरी नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके।
बोले जिम्मेदार
त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट रहेगा। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं संचालित की जाएंगी। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पांच-पांच अतिरिक्त बेड आरक्षित किए गए हैं। जलने और कटने की स्थिति में उपचार के लिए जरूरी दवाओं और मरहम-पट्टी की व्यवस्था की गई है।
- डॉ. संजय कुमार दोहरे, सीएमओ