{"_id":"6afb3b2209ef917180093015","slug":"siddharthnagar-news-high-speed-motorcycle-crashes-into-a-tractor-parked-on-the-roadside-youth-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1021-168265-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी, युवक घायल
Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पास हुआ हादसा
तुलसियापुर। शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. राकेश मौर्य ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण हालत को देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घायल की पहचान सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी नासिर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ढेबरुआ से बाइक लेकर घर लौट रहा था। मदरहिया गांव के पास पहुंचने पर बाइक से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।