{"_id":"6afb3a7153563f88c60ec1eb","slug":"siddharthnagar-news-hearing-on-land-acquisition-for-khalilabad-bahraich-rail-line-in-13-villages-of-dumariyaganj-to-be-held-on-the-25th-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168244-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद-बहराइच रेललाइन: डुमरियागंज के 13 गांवों की भूमि अधिग्रहण पर सुनवाई 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खलीलाबाद-बहराइच रेललाइन: डुमरियागंज के 13 गांवों की भूमि अधिग्रहण पर सुनवाई 25 को
Mon, 16 Nov 2026 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
- प्रभावित भूखंडों के संबंधित भू-स्वामी को कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे उपस्थित होने के निर्देश
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेललाइन के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के तहत डुमरियागंज तहसील के 13 गांवों के प्रभावित भूखंडों पर दावों की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। इसके लिए प्रभावित संबंधित भू-स्वामियों को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करना होगा।
भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, डुमरियागंज तहसील के भग्गोभार, थुम्हवा, हिमायूचक, कुसम्ही, जिमड़ी, सेखुई, बढ़नी, भगवानपुर, लोहरौली, बड़हरा, बसडिलिया, महुआ खुर्द और रेहरा गांवों की भूमि प्रस्तावित रेललाइन से प्रभावित हो रही है। भूमि अधिग्रहण के संबंध में रेल अधिनियम, 1989 की धारा 20ई के तहत अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई थी।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अध्याप्ति) डॉ. ज्ञान प्रकाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रभावित भूखंडों के मालिक 25 नवंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर अपना पक्ष रखने की अपील की है।