{"_id":"6b01f0abe4eee29bb40cecf9","slug":"siddharthnagar-news-free-assistive-devices-distributed-to-176-children-with-disabilities-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168571-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 176 दिव्यांग बच्चों को बांटे गए निशुल्क सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 176 दिव्यांग बच्चों को बांटे गए निशुल्क सहायक उपकरण
Sun, 22 Nov 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग और एलिम्को के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को निशुल्क सहायक उपकरण और लर्निंग मटेरियल वितरित किए गए। कार्यक्रम में 176 बच्चों को उपकरण दिए गए। इन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह केवल उपकरण वितरण नहीं, बल्कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कॉमन हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम का संचालन करुणापति त्रिपाठी और डॉ. हेमंत राज उपाध्याय ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य विक्रम यादव, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप शर्मा, राम विलास यादव, एसपी अग्रवाल, सूर्य प्रकाश पांडेय सहित शिक्षक, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।