{"_id":"695955ef3c3a8da3a9080092","slug":"siddharthnagar-news-four-bikes-burnt-simultaneously-causing-chaos-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151026-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक साथ जली चार बाइकें, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक साथ जली चार बाइकें, मची अफरा-तफरी
Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के एपीजे अब्दुल कलाम आजाद मोहल्ले में जली हुई बाइक। स्रोत वायरल वीडीयो स्क्रीनशॉट
- फोटो : bhadrawah news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर के एपीजे अब्दुल कलाम आजाद नगर वार्ड का मामला
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका नौगढ़ क्षेत्र के एपीजे अब्दुल कलाम आजाद मोहल्ले में शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात व्यक्ति ने मोहल्ले में खड़ी चार बाइकों में आग लगा दी। इस घटना में सुनील साहनी की दो बाइकें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं जबकि संजना के घर के बाहर खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आ गईं। हालांकि, समय रहते जानकारी होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के सुनील साहनी की दोनों बाइकें घर के बाहर खड़ी थीं। अज्ञात व्यक्ति ने पहले इन्हीं वाहनों को आग के हवाले किया, जिससे दोनों बाइक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। बताया गया कि इनमें से एक बाइक मात्र दो महीने पहले ही खरीदी गई थी, जिससे पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके बाद आरोपी ने संजना के घर के बाहर खड़ी दो बाइकों में भी आग लगा दी। जैसे ही बाइकों में आग लगी, घर के लोग जाग गए। परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्काल कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझा ली, जिससे संजना के घर खड़ी मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलने से बच गईं, हालांकि एक मोटरसाइकिल की सीट जल गई, जिससे आंशिक नुकसान हुआ है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।